फूलपुर आजमगढ़ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)के दृष्टिगत मंगलवार को फूलपुर एसडीएम अशोक कुमार ने स्थानीय राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ तहसील कार्यालय पर बैठक की।बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट पब्लिकेशन के बाद एसआईआर संबंधित अग्रिम प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि राजनीतिक दल के साथ बैठक में ड्राफ्ट पब्लिकेशन के बाद 6 से 11 जनवरी के बीच जो दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई है। उससे संबंधित प्रपत्र 9,10 व 11 उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी हो इसके लिए प्रशासनिक अमला हर स्तर से प्रयासरत है।इस मौके पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र यादव,सपा विधानसभा अध्यक्ष वासिमुउद्दीन शेख, अनवर अहमद,लालमनी यादव, राजेश पांडेय,रत्नेश बिंद आदि लोग थे।
