अतरौलिया आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के अतरौलिया स्थित पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी रानी को स्कूल से परीक्षा देकर घर लौटते समय कार सवार लोगों ने जबरदस्ती उठा लिया। घटना से पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । बता दे की इटौरी खालिसपुर ग्राम निवासी राम पलट तिवारी ने शुक्रवार को अतरौलिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी पुत्री कुमारी रानी 13 वर्ष पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज से कक्षा 9 की परीक्षा देकर घर लौट रही थी उसी दौरान दुर्गविजय उसे जबरस्ती गाड़ी पर बैठाकर अपने साथ ले गया। उसके इस कारनामे में विजय प्रजापति, मखन्चू निषाद, शनी उर्फ संदीप , सखन्चू तथा रमावती पत्नी मखन्चू ने भी सहयोग किया। इस संबंध में अतरौलिया थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
