सगड़ी।आजमगढ़ सगडी तहसील मुख्यालय और जीयन पुर कोतवाली पर अंतरराष्ट्रीय मतदाता दिवस बेहद सादगी और गरिमा के साथ 24 जनवरी को मनाया गया इस अवसर पर अधिकारी द्वय ने परिसर में मौजूद कर्मचारी अधिकारी व जनता से भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान का संकल्प दिलाया इस अवसर पर अधिकारी द्वय ने कहा कि हम सभी लोगों को जाति धर्म वर्ग भाषा और बिना प्रलोभन के मतदान करना होगा और इसके लिए आम लोगों को जागरूक करना होगा तभी भारत का लोकतंत्र मजबूत होगा और हम तरक्की करेंगे
