लालगंज (आजमगढ़ ) भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं ने अटल जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तथा उनके द्वारा किए गये योगदान की चर्चा की। पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह,जिला उपाध्यक्ष राम नयन सिंह व जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू ने कहा कि अटल जी जैसा नेता किसी युग में एक बार ही पैदा होता हैं। वह भारतीय राजनीति के अजात शत्रु थे। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने पूरे देश का सर्वांगीण विकास किया। स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना निर्माण के क्षेत्र में नई क्रान्ति की प्रतीक है।अटल जी ने भारत देश को नई ऊंचाई,नई पहचान दी।वह कवि हृदय, साहित्य वेत्ता तथा कुशल राजनीतिज्ञ थे।इस अवसर पर जेपी सिंह, बृजेश सिंह, बहादुर राम आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।
