फूलपुर आजमगढ़ दिनांक 24 दिसम्बर 2025 को स्थानीय थाने पर मुकदमा वादी ने प्रा0पत्र दिया कि वादी की पुत्री के साथ अभियुक्त विशाल यादव पुत्र कमलेश यादव ग्राम भीखपुर पो0 अम्बारी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ने दुष्कर्म किया तथा विडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 590/2025 धारा 65(1)/351(3) BNS व 3/4 पाक्सो एक्ट 67ए आईटी एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बनाम विशाल यादव पुत्र कमलेश यादव ग्राम भीखपुर पो0 अम्बारी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ आदि के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक सरायमीर आजमगढ द्वारा सम्पादित की जा रही है । 24. दिसंबर 2025 को थानाध्यक्ष फूलपुर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल यादव पुत्र कमलेश यादव ग्राम भीखपुर पो0 अम्बारी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष को खान्जहापुर से समय करीब 11.55 बजे गिरफ्तार अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द, उ0नि0 अजयप्रताप सिंह, का0 सुनील यादव, का0 अभिषेक गौड, का0 श्रीकान्त थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ शामिल थे
