महराजगंज आजमगढ़ महराजगंज ब्लाक के पंचायत सचिवों के सन्दर्भ के साथ साथ जनपद के सभी विकास खंडों में 03 नवम्बर 2025 को शासन द्वारा ऑन लाइन उपस्थिति किये जाने हेतु जारी आदेश को सचिवों ने वर्तमान परिवेश में अव्यवहारिक तथा शासकीय कार्यों को बाधित करने वाला है बताते हुए उक्त ऑन लाइन उपस्थिति एवं अन्य विभागो के थोपे गये कार्यों के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संगठनों द्वारा सफल वार्ता / सामाधान न होने तक जारी संयुक्त कार्यक्रम के तहत 05.12.2025 को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय महराजगंज के प्रांगण में अपरान्ह 11:00 बजे जिला अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता मे धरना प्रारम्भ किया | धरने का संचालन जिला महामंत्री सतीश सिंह द्वारा किया गया | धरने को सम्बोधित करते हुए प्रवीण राय ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कहा गया कि शासन द्वारा जारी यह आदेश मान्य नहीं है कार्य की प्रकृति कार्यालय आधारित नही है सूचनाओं के एकत्रीकरण लाभार्थी परक योजनाओं में लाभार्थी की पहचान शासन एंव उच्च अधिकारियों द्वारा कार्यों के त्वरित कियान्यवन हेतु कलस्टर में कही भी कभी भी तथा समय-समय पर ब्लाक मुख्यालय व जिला मुख्यालय पर कार्यवश जाना पड़ता है | इस लिए यह आदेश बाध्यकारी है| धरने को सम्बोधित करते हुए प्रिंस मौर्य ने कहाँ कि नेतृत्व के निर्देश के अनुसार आज पूर्वान्ह 01:00 बजे सभी सचिव शासकीय ग्रुपो को छोड़ देंगे | धरने को सम्बोधित करते हुए नवनीत यादव ग्रा०वि०अ० ने कहाँ की अगर यह मॉग नही मानी जाती है तो दिनांक 15.12.2025 को हम सभी सचिव अपना डोंगल सहायक विकास अधिकारी पं० के पास वापिस करते हुए भुगतान का बहिष्कार करेंगें| धरने को सम्बोधित करते हुए विजय यादव ग्रा०प०अ० ने कहा कि अपने विभागीय कार्यों के साथ-साथ अन्य विभागो के कार्य भी दिये जाते है| शासन से हम यह मॉग करते कि अन्य विभागो के कार्य हमें न दिये जाये |जयचन्द द्वारा कहा गया कि दिनांक 10.12.2025 से मोटर चलित वाहन के प्रयोग को बन्द करते हुए तब तक साइकिल का प्रयोग किया जायेगा जब तक कि शासन द्वारा पेटोल हेतु धनराशि का निर्धारण भत्ते के रूप में नही किया जाता है| धरने की समाप्ति पर उक्त आदेश के विरोध में माननीय मुख्यमंत्री जी उ०प्र० माननीय मुख्य सचिव उ०प्र० महोदय जी को संबोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी महोदय महराजगंज को सभी सचिव की उपस्थिति में दिया गया | धरने मे रमेश सोनकर, चन्दन शर्मा, बृजेश मौर्य, हरिओम सहाय पाठक, मो० आलम, अमरनाथ यादव, अरविन्द कुमार गौतम, नागेन्द्र प्रताप सिंह,हरेन्द्र यादव,बृजेश, शैलेश कुमार,विरेन्द्र सोनकर,सन्तोष यादव आदि उपस्थित रहे |
