
(फरिहा) आजमगढ । निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बघौरा इमामपुर गांव की वर्तमान प्रधान सोना देवी यादव कि बीती रात मृत्यु हो गई है। और आज सुबह दस बजे उनके पार्थिक शरीर को दत्तात्रेय श्मशान घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया है। वह पच्चीस साल से लगातार प्रधान थीं। उनके पति सत्यदेव यादव उर्फ कचहरी यादव रानी की सराय के पूर्व ब्लाक प्रमुख और समाज सेवी हैं। देश को आजादी जब से मिली और उसके बाद पंचायती राज का गठन हुआ था तब से लगातार सोना देवी यादव के घर में प्रधानी रही है हर पंच वर्षीय चुनाव में इसी परिवार के लोगों को विजय मिली है।सबसे पहले उक्त गांव के प्रधान बने रामनाथ यादव उसके बाद उनके बड़े बेटे हरपत यादव प्रधान हुए थे। उसके बाद महिला सीट होने पर हरपत यादव कि पत्नी गुलाबी देवी गांव कि प्रधान रही है। उसके बाद उनके लड़के सत्यदेव यादव उर्फ कचहरी यादव प्रधान और बाद में ब्लाक प्रमुख बने थे। तब उन्होंने वर्तमान प्रधान स्वर्गीया सोना देवी यादव को प्रधान बनाया जो 25 साल से लगातार आज तक प्रधान थीं दादा,ससुर ,सास ,और पति भी गांव के प्रधान थे। मृत्यु कि सूचना पर उनके घर शोक संवेदना देने वालों कि भीड़ लगी हुई थी। क्षेत्र के कई ब्लाक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान अधिवक्ता पत्रकार प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उनके आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया ।