
आजमगढ़ पू० सां० डा० संतोष कुमार सिंह सदर विधानसभा के मंडल चक्रपाणपुर के ग्रामसभा मखदूमपुर पहुंचे उन्होने भारतरत्न बाबासहेब डा० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, उसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के उपलब्धियों की ग्रामीणों को विधिवत जानकारी दिया। और ग्रामीणों में सरकार की उपलब्धियों के पर्चे वितरित किया। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुये पूर्व सांसद ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से ग्रामीणो को अवगत कराते हुये कहा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र पर अमल करते हुये भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी के विकास के लिये लगातार काम कर रही है। पूर्व सांसद ने ग्रामीणों को विधिवत जानकारी दी कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति कैसे लाभान्वित हो सकता है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हवलदार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबू राम चौहान, ग्राम प्रधान इंदेश कुमार,श्रीराम मौर्य, राम जी, गोविंद मौर्य, आदर्श, दीपक, जय हिंद लकी, शशिकला देवी पत्नी मंडल अध्यक्ष चक्रपाणपुर, प्रेम देवी, अशोक कुमार, वैभव उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।