
माहुल(आजमगढ़)। स्थानीय नगर में शनिवार को मंडल अध्यक्ष बिमलेश पाण्डेय के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा और उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में पार्टी की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।इस खुशी में पटाखे छोड़े गए और मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी गई। जीत का जश्न मनाते हुए भाजपा लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह बघेल ने कहा कि मोदी योगी की नीतियों और कार्यकर्ताओं का दिन रात संघर्ष देश का जनमानस समझ रहा। 10 वर्ष बाद दिल्ली में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के जनादेश से यह साबित हो गया कि सबका साथ,सबका विकास,का यह नारा सबका विश्वास बन चुका है। इस जीत का जश्न पार्टी ही नहीं पूरे देश का मना रहा। युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष शिवा शर्मा ने कहा कि दिल्ली का युवा यह साबित करके दिखा दिया कि वह भाजपा के साथ है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा गोरखपुर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू प्रताप राजभर, अजय श्रीवास्तव, सूर्यभान यादव, धरणीधर पाण्डेय, हरिकेश गुप्ता, प्रमोद राजभर,सूबेदार प्रजापति,महगू प्रजापति, दिनेश राजभर, राजेश गुप्ता आदि रहे।।