
माहुल(आजमगढ़)। स्थानीय नगर के वार्ड नं0 चार पूरामया पांडेय निवासी भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व संयोजक ब्रह्मेश्वर पाण्डेय उर्फ मोनू की माता चंद्रावती पाण्डेय का शुक्रवार देर रात 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जिससे स्वजनों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर फैल गई और उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लग गया। मोनू पाण्डेय की माता चंद्रावती पाण्डेय की शुक्रवार देर शाम घर पर ही अचानक तबियत खराब हो गई उसके बाद स्वजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गए और वहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।अस्पताल से उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह घर लाया गया। उसके बाद बनारस के मणिकर्णिका घाट पर देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में भाजपा मंडल अध्यक्ष माहुल विमलेश पाण्डेय, केंद्रीय मानवाधिकार एवं समाज कल्याण भारत के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह, श्री शंकर जी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ घनश्याम पाण्डेय, धरणीधर पाण्डेय,बृजेश मौर्य,अरुण पाण्डेय,दिलीप गुप्ता,रतन सोनी आदि प्रमुख रहे।।