
अतरौलिया आजमगढ़ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संगठन विस्तार के क्रम में बुधवार को गोविंदपुर अतरौलिया निवासी शैलेश प्रताप सिंह पिंकू को आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है,जिसे लेकर लोगो मे खुसी ब्याप्त है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के “खाड़ी से पहाड़ी तक” संगठन विस्तार अभियान के तहत अतरौलिया ,आजमगढ़ में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें मूल रूप से अतरौलिया के गोविंदपुर निवासी शैलेश प्रताप सिंह पिंकू को सर्वसम्मति से आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ज्ञात हो कि शैलेश प्रताप सिंह की पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनैतिक रही है, उनके पिता स्व. लालजी सिंह लगातार 8 वर्षों तक अतरौलिया ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सिंह तथा अध्यक्षता आशीष सिंह ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी पदाधिकारी ने संगठन के विस्तार की बातें की । शैलेश सिंह उर्फ पिंकू को मंडल अध्यक्ष बनोनीत किया गया। कार्यक्रम में सभी को माला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । उग्रसेन सिंह ने कहा कि आज आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष के चुनाव के क्रम में शैलेश प्रताप सिंह को मनोनीत किया गया है। क्षत्रिय समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करते हुए उन्हें सही दिशा देने का कार्य करेंगे तथा गरीब बच्चों को पढ़ाने का खर्च भी उठाते हैं। होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने का कार्य करेंगे। अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि आज मंडल के अतरौलिया में आया हूं। यह संगठन 1897 से स्थापित है जो भारत में सामाजिक कार्यों में लगा रहता है। छत्रिय समाज इधर-उधर टूटे व बिखरे हुए हैं जैसे एक भाषण चल रहा है बटोगे तो काटोगे” हमारा छत्रिय समाज सबसे अधिक बट रहा है। शैलेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज हमको प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा आज़मगढ़ मंडल अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। हम अपने छत्रिय समाज को हमेशा आगे ले जाने का काम करेंगे। क्षत्रिय समाज के उत्पीड़न के खिलाफ हमेशा खड़ा रहूंगा । इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह, प्रदेश सदस्यता प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह उर्फ लालू सिंह, प्रदेश अध्यक्ष खेलकूद प्रकोष्ठ रंजीत शाही, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह, वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व प्रधान आशीष सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, घनश्याम सिंह, राम नगीना सिंह, संदीप सिंह, राजेश सिंह, आशीष सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। शैलेश प्रताप सिंह ने सभी लोगों का सह्रदय आभार प्रकट किया।