
प्रसिद्ध तबला वादक और पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया। वो 73 साल के थें। उनका सैन फ्रांसिस्को में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 9 मार्च 1951 को मुंबई में जन्में जाकिर हुसैन को 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। वो तीन ग्रैमी अवार्ड्स के विजेता भी थें। उनके पिता का नाम अल्लाह रक्खा कुरैशी और माता बीबी बेगम थीं। उनके पिता भी तबला वादक थें। मुंबई के माहिम के सेंट माइकल स्कूल से प्राथमिक शिक्षा पाने वाले उस्ताद जाकिर हुसैन ने ग्रैजुएशन मुंबई के ही सेंट जेवियर्स से किया था। जाकिर हुसैन ने अपना पहला कॉन्सर्ट अमेरिका में सिर्फ 11 साल की उम्र में किया था। उन्होंने 1973 में अपना पहला एलबम “लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड” लॉन्च किया था।