
महराजगंज आजमगढ़ उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष शिवाकांत यादव एवं जिलामहामंत्री ओंकारनाथ द्वारा समस्त ब्लॉको में नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था |आज इसी क्रम में ब्लॉक सभागार महाराजगंज में सुबह 9:00 से नामांकन बिक्री का समय निर्धारित किया गया था| इसी क्रम में आज ब्लॉक सभागार महाराजगंज में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया नामांकन पत्रों की जांच मनोज कुमार द्वारा किया गया जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए तथा किसी ने भी अपने नामांकन का पर्चा वापस नहीं लिया | इस चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर बिंद्रेश यादव को चुना गया और ब्लॉक मंत्री सुरेंद्र कुमार ब्लॉक कोषागार सुशील कुमार यादव ब्लॉक संगठन मंत्री सुभाष यादव ब्लॉक संप्रेक्षक हनुमान यादव विजई घोषित हुए। सभी लोग निर्विरोध विजयी घोषित किए गए तथा नव निर्वाचित पदाधिकारियो को चुनाव अधिकारी मनोज कुमार ने निर्विरोध विजई होने पर बधाई दी| और संगठन में रह कर और संगठन को मजबूत करने को कहा।