
फूलपुर आजमगढ़ फूलपूर स्थिति न्यू आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया गया।साथ ही बच्चो द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कर अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चो को कोतवाल शशिचंद चौधरी,एसआई प्रियंका तिवारी,और महाप्रधान रिजवान अहमद ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह का उद्घाटन कोतवाल शशिचंद चौधरी,महाप्रधान रिजवान खान,पूर्व प्रवर डाक अधीक्षक रामसेवक सोनकर ने फीता काटकर किया।एसआई प्रियंका तिवारी ने महिला और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए हेल्पलाइन नंबरों और कल्याणकारी योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को शासन व यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही।सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपात कालीन सेवा 112,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108,साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं अधिकारियों व थानों के सीयूजी नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी रखकर संकट के समय अपनी सुरक्षा किया जा सकता है।कोतवाल शशिचंद चौधरी ने कहा कि रंगोली एवं अन्य कार्यक्रम के साथ मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा,नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन संबंधी कार्यक्रम का आयोजन करने से नारी को शक्ति के साथ सम्मान मिलता है।स्कूल के प्रबंधक चंद्रिका प्रताप यादव ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, विनोद शर्मा अभिनव,राजेश आदि लोग थे।