
नयी दिल्ली भाजपा सदस्य बनाने के 10 करोड़ के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए 8 दिन में दो करोड़ सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान का महा रिकॉर्ड बना चुकी हैं 2 सितंबर 2024 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी का प्रथम सदस्य बनकर भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया था। 10 सितम्बर 2024 को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के संगठन मंत्री बी एल संतोष द्वारा बिहार छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश उड़ीसा कर्नाटक गुजरात राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री सदस्यता प्रमुख के साथ अलग अलग बैठक कर 9 प्रदेशों की समीक्षा की गयी। बैठक में सदस्यता अभियान को और बेहतर बनाने को लेकर भी चर्चा हुई प्रत्येक 5 वर्ष में भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाता है अबकी बार के सदस्यता अभियान मे 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे पार्टी को 51 दिन में पूरा करना है।