माहुल(आजमगढ़)। शहीद राहे विलायत जनाब सैयद मोहम्मद रज़ा अख़्तर (बज़्मी) इब्ने मरहूम सैयद दिलशाद हसन की याद में ईसाले सवाब के उद्देश्य से आगामी 29 नवंबर 2026, रविवार को कुरआन ख़्वानी एवं मजलिस-ए-शशमाही का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम नगर पंचायत माहुल के मीरा मोहल्ला स्थित अज़ाख़ाना-ए-शफ़ीउस-सालेहीन में सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में शोरा-ए-किराम (ज़ुहैर अकबरपुरी, शजर लोरपुरी , मुन्तज़िर जौनपुरी, और उस्तादुश शोरा ज़फ़र आज़मी साहब) शिरकत कर मरहूम को अपनी शायरी और श्रद्धासुमन के माध्यम से खिराज-ए-अकीदत पेश करेंगे।कार्यक्रम में निज़ामत के फ़रायेज़ अंजाम देंगे सफ़ीरे हुसैनियत जनाब नजीब इलाहाबादी साहब और नोहा ख्वानी के फ़रायेज़ अंजाम देगी हिंदुस्तान की मशहूर अंजुमन हैदरिया सुल्तानपुर । कार्यक्रम की पहली मजलिस को आली जनाब मौलाना प्रोफेसर नैयर जलालपुरी साहब खिताब फरमाएंगे,जबकि दूसरी मजलिस को मौलाना काज़ी सैयद मोहम्मद अस्करी साहब,जो नई दिल्ली से तशरीफ ला रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य मरहूम की याद को ताज़ा करते हुए उनके लिए ईसाले सवाब करना तथा उनकी धार्मिक एवं सामाजिक सेवाओं को श्रद्धापूर्वक याद करना है। आयोजकों ने तमाम मोमिनीन, अकीदतमंदों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सवाबे दारेन हासिल करने की अपील की है। कार्यक्रम के आयोजक एवं ग़म नसीब सैयद सकलैन अख़्तर साहब।
