लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को नवागत तहसीलदार भानु प्रताप सिंह से अधिवक्ताओं का परिचयात्मक बैठक हुआ। ललितपुर से स्थानांतरित हो कर आए तहसीलदार भानुप्रताप सिंह ने अधिवक्ताओं को बताया कि वह फतेहपुर के निवासी है।पूर्वांचल में यह उनकी पहली तैनाती है।शासन की मंशा के अनुसार लोगों को त्वरित व निष्पक्ष न्याय देने का प्रयास होगा।पीड़ितों के आवेदन पत्रों की समय समय से समीक्षा किया जाएगा।पीड़ितों के आवेदन पत्रों को समय से निष्पक्ष ढंग से निस्तारित करने हेतु अधीनस्थों को निर्देशित किया जाएगा।उन्होंने न्यायिक कार्यों में अधिवक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य में सहयोग का आश्वासन देते हुए कुछ कमियों के तरफ तहसीलदार का ध्यान आकृष्ट कराया जिस पर वह उन कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर विंध्यवासिनी राय,समर बहादुर सिंह, नगेंद्र सिंह, धर्मेश पाठक, अमर नाथ यादव, ओमप्रकाश वर्मा, अशोक कुमार अस्थाना, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रामसेवक यादव,सुनीश कुमार श्रीवास्तव, कैलाश सिंह, राजनाथ यादव, प्रसिद्ध नरायन सिंह, सत्यदेव यादव, सूर्यमणि यादव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, हरी यादव,संतोष कुमार राय,सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।
