माहुल(आजमगढ़)! दुग्ध उत्पाद के व्यापारी मनोज अग्रहरि के निधन से शोक में माहुल में मंगलवार रात भरत मिलाप की झांकी निकालने का कार्यक्रम रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय मोदनवाल के प्रस्ताव से निरस्त कर दिया गया। सिर्फ रामलीला के मंच पर राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न की आरती के बाद सारे कार्यक्रम को स्थगित कर शोक सभा की गई। जिसमें समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।
