माहुल(आजमगढ़)! अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में माहुल चौकी की पुलिस की सक्रियता से एक माह के मासूम की जान बच गई।शराब के नशे में धुत एक पिता पत्नी से झगड़ा करके अपनी एक माह की बच्ची को अपने साथ कमरे में बंद कर लिया और गला दबा कर उसकी जान लेने की धमकी देने लगा सूचना मिलने पर माहुल चौकी प्रभारी यश सिंह पटेल ने पुलिस बल के साथ वहां पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाकर मासूम और उसके पिता को कमरे से बाहर निकाला तब जाकर मासूम की जान बची। पवई थाना क्षेत्र के बस्ती चकगुलरा निवासिनी ज्योति गौतम पुत्री राम सुफल की शादी 18 नवंबर 2025 को अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी अजय गौतम पुत्र अच्छेलाल के साथ हुई थी। अभी एक माह पूर्व ज्योति ने एक पुत्री को जन्म दिया। अजय गौतम आए दिन शराब के नशे में धुत होकर पत्नी से मारपीट करता रहता था।मंगलवार को वह निजामपुर स्थित देशी दारू के ठेके से शराब पीकर आया और पत्नी को मारने पीटने लगा।उसके बाद ज्योति ने अपनी मां विद्या देवी को बुलाया और मायके जाने लगी।उसके बाद अजय एक माह की मासूम को अपनी पत्नी के हाथ से छीन लिया और अपने को मासूम के साथ राजेश गौतम के घर में चल गया और कमरे को बंद कर लिया। और कहा कि मैं इस बच्ची को गला दबा कर जान से मार दूंगा। घटना की सूचना जब माहुल चौकी प्रभारी यश सिंह पटेल को मिली तो वे पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और काफी प्रयास के बाद गांव वालो की मदद से एक घंटे बाद दरवाजा खुलवाया और बच्ची को किसी तरह से अजय के चंगुल से छुड़ाया और मासूम को उसकी मां और नानी के साथ मायके भेजने के बाद अजय गौतम को गिरफ्तार कर अहरौला थाने पर ले गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला राम किशोर शर्मा का कहना है कि अब तक की पूछताछ में यह पता लगा है कि अजय और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी पुलिस पूछताछ कर रही। जो भी तथ्य सामने आयेगा उसके हिसाब से विधिक कार्यवाही होगी।
