लालगंज (आजमगढ़)थाना देवगांव पुलिस, सर्विलांस सेल और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर फैजान उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित फैजान उर्फ गुल्लू पुत्र कयूम निवासी बक्सपुर, थाना बरदह, गोसाईगंज-जिबली मार्ग से अपने घर जा रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में घेराबंदी कर दादा चौक / ग्राम चौकी मोड़ से 150 मीटर दूर सुबह करीब 11:10 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त कंजहित बाजार में दुकान से CCTV और जेवरात चोरी (मु0अ0सं0 16/24), बोलेरो चोरी के प्रयास (17/24) और 21 जनवरी 2024 को पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग (33/24) में वांछित था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ आजमगढ़ और जौनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गोवध, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर सहित कुल 20 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी आजमगढ़ द्वारा 8 सितंबर को 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था, जिसे लगातार फरार रहने पर डीआईजी परिक्षेत्र द्वारा 16 सितंबर को बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया था।गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उ0नि0 विनय कुमार सिंह, का0 तेजस शुक्ला सहित स्वाट टीम के मु0आ0 संजय सिंह, अखिलेश चौधरी और उपेन्द्र सिंह चंदेल शामिल रहे।
