माहुल(आजमगढ़)! नगर पंचायत के सिद्ध पीठ काली चौरा मंदिर पर जीवित्ङङङङङङङत्रिका के पावन पर्व पर शनिवार को माहुल नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र आस्था के रंग मे रंगे रहे! नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों मे इस पर्व को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया! माताओ ने कठोर निर्जला व्रत रखकर पुत्रो के दीर्घायु होने की कामना किया! क्षेत्र के सभी मंदिरो एवं सार्वजनिक स्थलो पर भारी भीड़ रही, देर शाम को व्रती माताओ ने पूजा अर्चना के बाद जीवितपुतिका की कथा सुनकर पुत्र की दीर्घ आयु की कामना किया, नगर के सिद्ध पीठ काली चौरा मंदिर पर व्रती महिलाओ के पहुंचने का सिलसिला 3:00बजे दिन से ही शुरू हो गया! शाम होते ही मंदिर मे भारी भीड़ जुट गयी, श्रद्धालु महिलाओं ने पूजा अर्चना शुरू कर दिया, पूजा स्थलों पर निर्ज़ल निर्जला व्रती महिलाओं के साथ कथा सुनने वालों की भारी भीड़ रही! इस मौके पर व्रती माताओ ने कथा सुनी और पुत्र की लम्बी आयु और सुख समृद्धि की कामना की भीषण गर्मी के बावजूद व्रती माताओ की आस्था मौसम पर भारी रही इस मौके पर भाजपा नेता शासन द्वारा मनोनीत सभासद सुजीत जायसवाल आशु, मंदिर पुजारी शिव शंकर मिश्रा मंदिर संरक्षक घनश्याम पांडे रवि मोदनवाल लाल बहादुर यादव,गोपाल भारद्वाज, सूरज लाल सोनी बृजेश मौर्य, सोनू जायसवाल कौशल पाठक आदि लोग रहे!
