फरिहा आजमगढ़ । जिले के विकास खण्ड रानी की सराय अंतर्गत फरिहा गांव में मौसमी वायरस को देखते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर उमाशरण पाण्डेय सहित रानी की सराय के प्रभारी कैप्टन डॉक्टर मनीष तिवारी और फरिहा की स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर उमाशरण पाण्डेय ने स्वयं मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली और पूरे मामले की विधिवत जानकारी लिया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर उमाशरण पाण्डेय के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौसमी वायरस के संबंध में ग्रामीणों से बातचीत की तथा आवश्यक जानकारी जुटाई। टीम ने मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच-पड़ताल भी की।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के गांव पहुंचने से स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। मौसमी वायरस के मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया जारी है। मीडिया से बातचीत में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर उमाशरण पाण्डेय ने बताया कि फरिहा गांव में किसी और लोगों में किसी भी प्रकार का वायरस नहीं पाया गया है और जिस बच्ची की मौत हुई थी वह पेट दर्द और उल्टी होने के कारण हुई थी। फरिहा गांव का भ्रमण करने के बाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर उमाशरण पाण्डेय अपनी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरिहा में पहुंचकर मरीजों की स्वयं जांच कर उन्हें दवा का वितरण भी किया और परिजनों से अनुरोध किया कि वो सभी लोग अपने परिवार के बच्चों को ताजा भोजन दे और बासी खाना न खुद खाएं ना ही अपने परिवार के किसी बच्चों को खिलाएं इससे आप सभी प्रकार की बीमारियों से आप अपने परिवार और अपने आपको बीमारी से महफूज रख सकेंगे।अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर उमाशरण पाण्डेय की इस मानवीय सोच और सादगी ही उनकी महानता को दर्शाता है।इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमाशरण पाण्डेय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कैप्टन डॉ मनीष तिवारी डॉ शादाब डॉ विनोद ग्राम प्रधान अबूबकर खान,राजेश यादव , डॉक्टर सलमान फैजी , फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा, कांस्टेबल रवि मौर्या,अमर बहादुर सिंह, साधना , क्रंदन राय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
