फरिहा आजमगढ़ रानी की सराय विकास खंड क्षेत्र के फरिहा गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य मेला कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श और दवाइयां दी गईं। स्वास्थ्य मेला कैंप में रानी की सराय प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मनीष तिवारी एवं फरिहा पीएचसी के डॉक्टर शादाब, डॉक्टर सलमान फैजी,फार्मासिस्ट दलसिंगार रावत, स्टाफ नर्स सर्वेंद्र उपाध्याय, पूजा कुमारी, एचएस साधना देवी तथा लैब टेक्नीशियन विनोद कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए समय-समय पर जांच कराने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
