फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर तहसील के अम्बारी स्थित एपीजे अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी का एक वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को तैयारी कर रहे छात्र और छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान पुरस्कार पाकर छात्र – छात्राओं के चेहरे चमक उठे।एपीजे अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी के प्रबन्धक हाजी सफीक अहमद के द्वारा 113 प्रतियोगी छात्र और छात्राओं को उपहार के तौर घड़ी का वितरण किया गया। लाइब्रेरी के प्रबंधक हाजी सफीक अहमद ने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी का एक वर्ष पूरा होने पर छात्र और छात्राओं को घड़ी उपहार स्वरूप इसलिए दिया गया है कि उन्हें समय का ज्ञान कराया जाय,जिससे प्रतियोगी छात्र और छात्राए समय का प्रयोग करे,और समय के हिसाब से आगे बढ़े।इस अवसर पर कफील अहमद,मो इस्माइल, विशेष पांडेय,आशुतोष प्रजापति,पूजा यादव,हाजिक असलम,दिनेश कुमार,शुभम यादव,विवेक यादव,वीरेंद्र यादव,कंचन यादव,सुमित चौरसिया,गरिमा यादव, आकांक्षा यादव,रंजना यादव प्रीति आदि रहे।संचालन कफील अहमद ने किया।
