फरिहा आजमगढ़ ।जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व ग्राम प्रधान वीरेन्द्र नाथ मिश्र के आवास पर बुधवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक पहुंचे उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत शकुन्तला मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया आज बुधवार को दोपहर करीब एक बजे विजय बहादुर पाठक के बड़ागांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया इसके बाद उन्होंने वीरेन्द्र नाथ मिश्र के आवास पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की उन्होंने शकुन्तला मिश्रा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही गौरतलब है कि शकुन्तला मिश्रा का 11 अगस्त को जापानी बुखार के चलते लखनऊ स्थित मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उपचार के दौरान निधन की खबर मिलते ही बड़ागांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी उनके निधन के बाद से ही सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के वीरेन्द्र नाथ मिश्र के आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की विजय बहादुर पाठक ने परिजनों से बातचीत के दौरान दिवंगत शकुन्तला मिश्रा के साथ बिताए समय और उनके सामाजिक व्यवहार को भी याद किया उन्होंने कहा कि किसी परिवार के सदस्य का निधन हमेशा पीड़ादायक होता है और ऐसे कठिन समय में समाज एवं शुभचिंतकों का परिवार के साथ खड़ा रहना जरूरी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की इस अवसर पर भाजपा नेता दीपक राय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी ने दिवंगत शकुन्तला मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने कहा कि शकुन्तला मिश्रा के निधन से परिवार के साथ-साथ परिचितों एवं शुभचिंतकों को भी गहरा आघात पहुंचा है इस दौरान भाजपा नेता दीपक राय, जयराम उपाध्याय, सेराज आज़मी, रंजीत चौहान, हरिकेश तिवारी, नीरजा कांत मिश्र, आशीष तिवारी, चन्दन मिश्र, प्रवीण कुमार उपाध्याय, जगदम्बा चौहान, लाल मंत्री चौहान, सुरेन्द्र चौहान, बृजेश प्रजापति, मिठाई लाल गौड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
