लालगंज (आजमगढ़)समाजवादी पार्टी लालगंज द्वारा बिजली की अंधाधुंध कटौती, लो वोल्टेज, मंहगाई ,नहरो मे पानी, खाद आदि मांगो को लेकर विधायक बेचई सरोज व विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव के नेतृत्व मे भीगते हुए तहसील पहुंच कर राज्यपाल को उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के माध्यम से ज्ञापन दिया । इस अवसर पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए विधायक बेचई सरोज ने कहा कि आज बिजली की अंधाधुंध कटौती से जनता परेशान है। आज नहरो मे टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है ।विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश मे बिजली की कटौती रात मे होने से आम जनता की नीद हराम हो गयी है ।नहरो मे पानी केवल रेंग रहा है जिससे किसान अपने धान की सिचाई नहीं कर पा रहा है ।चीनी सहित अन्य घरेलू सामानो के दामों में बेतहाशा बृद्धि से जनता अपनी जरूरतो को नहीं पूरा कर पा रही है। इस अवसर संध्या राघवन ,अनुपम कन्नौजिया ,दीपक मौर्य, गिरीशचन्द्र मोदनवाल, सर्वेश प्रजापति ,रामअवध यादव, राजेश विश्वकर्मा, जय सिंह चौहान ,महेश सोनकर ,समीर अहमद ,चन्दन सिंह ,चन्दा चौहान ,संगीता शर्मा ,मनीषा गौड़ ,साहब लाल यादव, सत्यपाल यादव ,अंगद यादव, सुशीला शर्मा, संगीता सरोज, साधना देवी ,नूर आलम, अमरनाथ सरोज ,रम्मन यादव, सूरज यादव ,रामाश्रय यादव ऊर्फ पांचू ,राजू यादव, राजेन्द्र सरोज ,देवनरायन यादव, जोगी ,लल्लन यादव, अजय यादव, शहीम खान, विनोद यादव ,अरमान खान सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे
