लालगंज (आजमगढ़) जनपद मुख्यालय से स्थानांतरित हो कर आए शिव प्रकाश सरोज ने स्थानीय तहसील के तहसीलदार का पद भार सोमवार को ग्रहण किया। स्थानीय तहसील के तहसीलदार उमेश कुमार सिंह का स्थानांतरण निजामाबाद के लिए कर दिया गया उनके स्थान पर सदर तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।एक भेंट में उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार कार्य किया जाएगा।भूमि सम्बन्धी विवाद को विधि सम्मत तरीके से पारदर्शी ढंग से निपटाया जाएगा।शासन की योजनाओं को आम लोगों तक निष्पक्ष भाव से पहुंचाया जाएगा।आम जनता की बात को गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निराकरण कराया जाएगा। आजमगढ़ जनपद के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद में श्रम विभाग में भी सेवा दे चुका हूँ जनपद में सेवा करने का अनुभव है।
