फूलपुर आजमगढ़ फूलपूर तहसील परिसर के मुख्य गेट से तहसील परिसर में ट्रक ले जाने के दौरान तार हटाने को लेकर लेखपाल सोनू गिरी और जनसेवा केंद्र संचालक के बीच कहा सुनी हो गई।लेखपाल ने जनसेवा केंद्र संचालक पर गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।लेखपाल सोनू गिरि मंडल जौमा ने बताया कि 15 अगस्त को शाम करीब छह बजे तहसील के मुख्य गेट से एक ट्रक को तहसील परिसर के अंदर ले जाया जा रहा था।इस दौरान लेखपाल सोनू गिरि और एसडीएम के सुरक्षा कर्मी ओम प्रकाश सिंह (होमगार्ड)ट्रक के साथ मौजूद थे।जनसेवा केंद्र द्वारा लगाए गए बिजली के तार ट्रक को परिसर के अंदर ले जाने में बाधा बन रहे थे।इस पर लेखपाल ने जनसेवा केंद्र संचालक सचिन से तार हटाने के लिए बुलाया,लेकिन वह मौके पर नहीं आया।इसके बाद लेखपाल ने उसकी गुमटी के पास पर जाकर तार हटवाया तो सचिन ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज देने लगा और मारपीट पर आमादा हो गया।लेखपाल ने इसकी सूचना एसडीएम को दी इसपर एसडीएम ने कोतवाल को आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
