डॉ.मोहम्मद फैसल और मुफ्ती लाईक साहब ने किया उद्घाटन,कोरमा से लेकर मटन निहारी और बंजारा कबाब तक कई खास व्यंजन उपलब्ध
फूलपुर। आजमगढ़ फूलपुर तहसील क्षेत्र में खानपान के शौकीनों के लिए एक नई सौगात के रूप में होटल जाफरान का शुभारंभ किया गया।होटल का उद्घाटन डॉ.मोहम्मद फैसल और मुफ्ती लाईक साहब ने फीता काटकर किया।इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। होटल के उद्घाटन अवसर पर संचालकों ने कहा कि यहां ग्राहकों को स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।होटल में पारंपरिक और खास व्यंजनों की विस्तृत व्यवस्था की गई है,जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को भी बेहतर खानपान की सुविधा मिल सके।होटल के मैनेजर साकिब खान ने बताया कि होटल में विशेष रूप से कोरमा,मटन निहारी,बंजा कबाब, बिरयानी, मटन रान समेत कई लजीज व्यंजनों की व्यवस्था की गई है।उन्होंने बताया कि ग्राहकों की पसंद और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए भोजन तैयार किया जाएगा।उद्घाटन समारोह में मोहम्मद आरिफ, ब्लॉक प्रमुख शकील अहमद, आतिफ खान सहित फूलपुर तहसील क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने होटल के शुभारंभ पर संचालकों को बधाई दी और क्षेत्र में बेहतर खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुभकामनाएं दीं।होटल जाफरान के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र के लोगों को एक नए खानपान स्थल का विकल्प मिला है।जहाँ लजीज व्यंजनों के साथ बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।
