माहुल(आजमगढ़)भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विमलेश पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा जिकाली गई।जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ अहरौला थाना और माहुल चौकी की पुलिस भी शामिल रही।यात्रा को नगर पंचायत माहुल के चेयरमैन लियाकत अली ने झंडा दिखा कर रवाना किया। माहुल के रामलीला मैदान से गाजे बाजे के साथ निकाली गई यह तिरंगा यात्रा गनवारा बाजार में जा कर समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने हाथ में झंडा लिए भारत माता की जय का नारा लगाते हुए राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर सुधीर राजभर, रानू राजभर, आशीष सिंह, शिवा शर्मा, जिलाउपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी, प्रमोद राजभर, सूर्यभान यादव, थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह, चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल के साथ ही साथ मंडल के कार्यकर्ता और पुलिस बल मौजूद रहा।
