माहुल(आजमगढ़)। कर्बला के शहीदों की याद में मंगलवार को स्थानीय नगर और आसपास के शिया बाहुल्य गावों में चेहल्लुम मनाया गया। मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत के चालीसवे दिन जलूस निकाला गया। मुस्लिम समुदाय के घरों में कुरान ख्वानी की गई और अकीदतमंदों ने इबादत की और मातम किया।इस दौरान लोगो ने अमन की राह में चलने और दीन ईमान की बात कही।मुस्लिम समुदाय के जानकारों ने यह कहा कि हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी न सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के इंसानियत के लिए थी। चेहल्लुम के इस अवसर पर लोगो ने रोजा रख कर पूरी दुनिया की इंसानियत की सलामती की दुआ की गई और फातिहा पढ़ा गया। वही माहुल, अतरडीहा और रसूलपुर के इमामबाड़े पर ताजिया रखा गया लोगो ने ढोल नगाड़े के साथ कलाबाजियां और मातम करते हुए ताजिया दफन किया। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह,चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल,उपनिरीक्षक श्याम कुमार दुबे के साथ थाने और चौकी का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा। इस अवसर पर सैफ अब्बास रिजवी,हैदर अब्बास,कौसर हुसैन,जर्रार हुसैन,वसीम हैदर,रिजवान आदि रहे।।
