फूलपुर आजमगढ़ विकासखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ फूलचंद सरोज की अध्यक्षता में वरिष्ठ उर्दू अनुवादक रहमतुल्ला खान के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की,खण्ड विकास अधिकारी फूलचंद सरोज ने कहा कि उनके कार्यकाल में विकास खंड में अनेक विकास कार्यों को गति मिली।उनका प्रयास काफी सराहनीय रहा है।उर्दू अनुवादक रहमतुल्लाह ने स्वयं अनमोल जीवन पर आधारित गीत सुनाकर बेहतर संदेश दिया।इस अवसर पर लेखाकार जितेन्द्र मोदनवाल संजय सिंह,सलमान,समस्त कर्मचारी मौजूद थे।
