लालगंज (आजमगढ़)स्थानीय नगर की बेटी डॉ. शुभ्रा साहू ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT खड़गपुर से गणित विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से नगर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजेश साहू की पुत्री शुभ्रा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर प्राप्त कर उच्च शिक्षा बीएचयू से ही प्राप्त की। बचपन से ही गणित में रुचि रखने वाली शुभ्रा ने अपनी मेहनत के दम पर IIT खड़गपुर जैसे शीर्ष संस्थान में प्रवेश लिया और वहां पर प्रोफेसर सोमनाथ भट्टाचार्य व प्रो सुमन चक्रवर्ती की देख रेख में शोध कर पीएचडी पूरी की। उनकी इस उपलब्धि परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। शुभ्रा की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है और यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।शुभ्रा साहू की इस सफलता पर लोग उनके घर पहुंच कर पिता को पुत्री की सफलता पर बधाई दे रहे है।
