माहुल(आजमगढ़)।पवई थाना क्षेत्र के नाटी गांव में गुरुवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्य मृत प्रसूता के स्वजनों से मिलने पहुंची। वहां पहुंच कर उन्होंने प्रसूता के पति से घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा अनिल कुमार और मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ से टेलीफोन से बात कर दोषी डा दंपति पर कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने स्वजनों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। ज्ञात हो कि 17 जुलाई को अहरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर अहमद अली गांव में शहनाज मेमोरियल चिकित्सालय में आपरेशन के बाद करिश्मा मौर्य नाम की प्रसूता की मौत हो गई थी। प्रसूता के पति ओमकार मौर्य ने इस संबंध में अस्पताल के संचालक डा अकबर खान और उनकी पत्नी डा निकहत खान के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया था। प्रियंका मौर्य ने स्वजनों को सांत्वना देने के बाद कहा कि जिस तरह से शहनाज मेमोरियल अस्पताल के संचालक डॉ अकबर खान और उनकी पत्नी द्वारा जिस तरह की लापरवाही की गई है वह अक्षम्य है। ये अस्पताल खोलकर हत्या की दुकान चला रहे इन पर शख्त से शख्त कार्यवाही होनी चाहिए जो कि उदाहरण बने। आए दिन निजी अस्पतालों में हो रही मौत के सवाल पर प्रियंका मौर्य ने कहा कि यदि ऐसा है तो ऐसे अस्पतालों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। जिस तरह से बिना डिग्री के अस्पताल खुल रहे ऐसे अस्पतालों पर अंकुश लगना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रसूता के पति के साहस की सराहना किया और कहा कि इस मामले में कठोर कार्यवाही होगी इसका परिणाम भी आप के सामने जल्दी ही आएगा। इस मौके पर बीजेपी लालगंज के जिला मंत्री संतोष पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष पवई विजय सिंह,अहरौला मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य,सुजीत जायसवाल आंसू,अतुल मोदनवाल,राम सागर राजभर आदि लोग रहे।।
———————————
अहरौला थानाध्यक्ष को हटाने की हुई मांग
नाटी गांव में प्रसूता के स्वजनों से मिलने पहुंची प्रियंका मौर्य से उसके स्वजनों और ग्राम वासियों ने अहरौला थानाध्यक्ष मंतोष सिंह को हटाने की मांग किया। प्रसूता के पति ने कहा कि 17 जुलाई को हम शहनाज मेमोरियल हॉस्पिटल में अपनी पत्नी का शव रखकर कार्यवाही की मांग कर रहे थे। तो थानाध्यक्ष ने सभी को मारपीट कर वहां से भगा दिया और रात दो बजे शव को जबरदस्ती लेकर चले गए। उनके द्वारा लोगो को धमकी भी दी गई और कहा गया आज पीड़ित हो छोड़ रहा सबके चेहरे याद है बाद में मिलोगे तो बताऊंगा कार्यवाही क्या होती है।प्रियंका मौर्य ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में वार्ता करने का आश्वासन दिया।।
