माहुल(आजमगढ़)। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का रविवार को अहरौला स्थित चांदनी चौक आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कन्हैया निषाद और भाजपा मंडल अध्यक्ष अहरौला अर्पित मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री को फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसेवा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर चर्चा की गई। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जनता की सेवा ही भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अहरौला मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य, प्रशांत उपाध्याय, अजय सिंह, श्लोक सिंह, ओम प्रकाश यादव, बृजनंदन तिवारी, सूबेदार गिरी, शाहिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
