मुबारकपुर, आज़मगढ़हुमैरा स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को NEET-2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ आई सर्जन डॉ. महबूब आज़म की ओर से किया गया। संचालन शाहिद कमेंटेटर ने की समारोह में सफल छात्र-छात्राओं को शील्ड आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. महबूब आज़म ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि NEET जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थी पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा हैं। ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है, जिससे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की। इस अवसर पर डॉ. इमरान अहमद, हाजी मोहम्मद अहमद, काज़ी इदरीश, अबू हाशिम, हाजी मोहम्मद अहमद, फैसल अमीन, शकील अहमद सेठ, शाहिद कलीम तथा मौलाना अज़ीजुर्रहमान, हाफिज़ अबुल आस रशीदी मोहम्मद यासिर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने सफल विद्यार्थियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अभिनंदन किया।
