फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन एसडीएम अशोक कुमार की देखरेख में किया गया।समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।तहसील दिवस में सबसे अधिक 30 मामले राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुए, जबकि पुलिस विभाग के 1, विकास विभाग के 1और विभाग का 3 मामला दर्ज किया गया।कुल 35 शिकायतों में से 5 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,जिससे फरियादियों को राहत मिली।शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए।एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का पारदर्शी और त्वरित समाधान कराया जा रहा है।इस मौके पर बीडीओ फूलचन्द सरोज राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
