फूलपु आजमगढ़ ।फूलपुर नगर में बिजली के जर्जर तार उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गए है।रोज कहीं न कहीं फाल्ट आता रहता है। जिस वजह से बिजली गुल रहती है।भीषण गर्मी से जूझ रहे उपभोक्ताओं की बिजली समस्या ने मुश्किलें और भी बढ़ा दी है।समस्या के निदान के लिए बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिन्द और सभासद आशीष कुमार ने संयुक्त रूप से अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। सभासद आशीष कुमार और रत्नेश बिन्द ने बताया कि नगर में वर्षों पहले बिजली की लाइनों में खुले तार हटाकर बंच केबल खींची गई थी।यह तार अब जर्जर हो गए है।किसी न किसी मोहल्ले में तार गल कर टूट जाता है।इसके बाद सूचना पर बिजली कर्मी तार जोड़ने के लिए शट डाउन लेते हैं।एक जगह फॉल्ट आने पर पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है।इन दिनों बिजली के बढ़े लोड के कारण मरम्मत के बाद भी लाइनें चल नहीं पा रहीं है। स्थिति यह है कि कर्मचारी एक जगह लाइन ठीक करते हैं तो दूसरी जगह खराबी आ जाती है।आशीष ने बताया कि पिछले दिनो मिर्चा मंडी के ट्रांसफार्मर का फ्यूज गल गया था।जेई के प्रयास से लाइन मैंन मौके पर पहुंचे पेट्रोलिंग कर फ्यूज लगाया गया लेकिन पुनः फॉल्ट आ गया इसके चलते लोग रात भर रतजगा कर बिताया।इस तरह की समस्या शनिचर बाजार,शकर तिराहा,पंजाब बैंक के निकट आए दिन होती रहती है। जिसके चलते आम जन जीवन परेशान है।उधर कैफ़ी रोड के पास दिस पंचर होने के चलते कैफ़ी आज़मी के पैतृक गांव में 12 घंटे बाद बिजली आपूर्ति की गई।इस दौरान कस्बा से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति को लेकर लोगो में निराशा है। रत्नेश ने कहा यदि नगर में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ जर्जर बंच केबिल बदल दी जाए तो निश्चित रूप से बिजली आपूर्ति पटरी पर आ जाएगी।
