लालगंज (आजमगढ़ )देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर में शनिवार को खाकी बाबा मंदिर के पास पोखरे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे कुछ लोग मंदिर के पास मछलियों को चारा डालने पोखरी में पहुंचे उन्हें एक व्यक्ति का सर दिखाई दिया और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी लालगंज को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने पहचान न होने पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया। शव अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष का बताया जा रहा है जबकि काले रंग की जींस लाल रंग की बनियान एवं दोनों कानों पर सफेद दाग मौजूद हैं जेब में तंबाकू की चुनौती भी पाई गई सर में गहरा चोट के निशान को देखकर लोगों को कहते सुना गया कि संभवत हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया गया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
