समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए रामनरेश यादव ने लायी थी अंत्योदय योजना
जयंती पर आँधीपुर और अम्बारी में हुई गोष्ठी।
माहुल(आजमगढ़)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व रामरनेश यादव की 98वीं जयंती बुधवार को सादगी के साथ मनायी गयी। मुख्य कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव के पैतृक आवास फूलपुर तहसील के आंधीपुर और आरोग्य निकेतन अम्बारी मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव के चित्र पर धूप,दीप और माल्यार्पण कर किया गया। दैवज्ञ दुर्वाषा मण्डल मुन्ना बाबा ने कहा कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्र धर्म के पुरोधा थे। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए अंतोयद योजना शुरू किया। कहा कि बाबूजी दिव्य पुरुष थे। आज हम सभी उनके जन्म जयंती कार्यक्रम में उपस्थित होकर हम लोग अपने जीवन को कृतार्थ किया है। इनका संदेश आज गुप्त रूप से ही सही जिस तरह से राजनीति में प्रवेश किया है वह अपने आप मे एक दिव्य है। आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संस्कार के रूप में परिवर्तित होगा। स्व यादव के छोटे भाई एवं पूर्व विश्लेषक हिंडाल्को डॉ सुरेश यादव ने कहा स्व रामनरेश यादव प्राथमिक शिक्षा प्राइमरी पाठशाला अंबारी में हुई। इमरजेंसी के दौरान वे मीसा और डीआईआर के अधीन जून 1975 से फरवरी 1977 तक आजमगढ़ जेल और केंद्रीय जेल नैनी, इलाहाबाद में बंद रहे। जनता पार्टी के झंडे के नीचे 1977 में आजमगढ़ लाेकसभा से सांसद बने। इसके बाद 23 जून 1977 को यूपी के मुख्यमंत्री बनाये गये। मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा से इस्तीफा देकर निधौलीकला एटा से विधानसभा सदस्य का चुनाव जीते। मुख्यमंत्री रहते हुए इन्होंने अनेकाें जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं। स्व राम नरेश यादव 77 के दशक में पूर्वांचल के गांधी कहे जाते थे। अपनी इसी ईमानदारी के चलते वह चौधरी चरण सिंह के करीबियों में एक थे। कांग्रेस पार्टी की सरकार में 26 अगस्त 2011 को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। 7 सितंबर 2016 तक आप मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे। 22 नवम्बर 2016 को 89 वर्ष की उम्र में पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान आपने अंतिम सांस ली। अध्यक्षता डॉ सुरेश यादव एवं संचालन पूर्व प्रधानाचार्य हरिबंश यादव ने किया। इस अवसर पर सावित्री देबी,डॉ एसएस यादव, बालकृष्ण यादव,बांकेलाल यादव, बृजेश यादव, राजाराम, राम अजोर राजभर, सुरेंद्र यादव, बाबूराम, वीरेंद्र यादव, प्रदीप कुमार, प्रह्लाद यादव, अंगद सिंह, सत्यप्रकाश, देवेंद्र यादव आदि रहे। इसके अलावा जनता इण्टर कालेज अंबारी में प्रधानाचार्य हीरेन्द्र प्रताप सिंह और आरोग्य निकेतन अम्बारी में डॉ सुभाष यादव की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव जन्म जयंती समारोह पर गोष्ठी का किया गया । इस दौरान लोगो ने स्व बाबू जी के चित्र पर धूप ,दीप और माल्यार्पण के बाद वक्ताओं ने बाबू जी स्व राम नरेश यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया । संचालन प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने किया।।
