फरिहा आजमगढ़ -निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा बाजार के समीप से गुजरी शारदा सहायक खंड 32 नहर के बीचो-बीच हरिहर जी पब्लिक स्कूल के सामने बांधा गया बांध जबकि नहर विभाग की तरफ से आजादी के बाद से सफाई का अभियान में महीने से लेकर जून के शुरुआती तक हो जाता था 15 जून तक किसानों को पानी मिलने लगता था आज अंग्रेजों के शासन से भी बढ़कर इस समय अधिकारी अपना रुख दिखा रहे हैं जून के महीने के अंतिम तिथि को नहर की सफाई का अभियान चलाकर किसानों का हक मार रही है वहीं किसानों के धान का बेहन तैयार है किसान धान लगाने की तैयारी में है लेकिन नहर में अपनी एक कतरा नहीं आ रहा है इस संबंध में JE आलोक गुप्ता से बात करने पर उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से सफाई अभियान का कार्यक्रम चल रहा है जो की एक से दो दिन के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा नहर के बीचो-बीच बंधे की बात पूछने पर उन्होंने बताया कि नहर में पानी आ चुका है पानी रोकने के लिए की गई है जो की 1 से 2 दिन के अंदर हटा दिया जाएगा वही किसान मनीष राय ने बताया कि आजादी के बाद से नहर विभाग की सफाई अप्रैल से में माह के बीच में किया जाता था लेकिन विगत 5 वर्षों से पानी की समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है जो सफाई अप्रैल और मई के बीच होनी चाहिए वह जून के अंतिम सप्ताह में हो रही है जो कि किसानों का हक मारा जा रहा है उन्होंने बताया कि धान का बेहन तैयार हो चुका है एक से दो दिन के अंदर लगाने की तैयारी है लेकिन विभाग की लापरवाही की वजह से लगता है कि कई सप्ताह बाद खेतों में धान लगाया जाएगा l
