माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के कन्दरी गांव जाने वाली सड़क पर शुक्रवार देर शाम बाइक की टक्कर में घायल एक युवक की स्थिति नाजुक चल रही। क्षेत्र के कन्दरी गांव निवासी फिरोज हैदर(30)शुक्रवार को रात में नौ बजे अपने गांव जाने वाली सड़क पर बाइक से खड़े थे।इतने में शराब के नशे में धुत एक युवक बाइक से आया और इनको टक्कर मार दिया। जिसमें इनके सिर हाथ पैर में गंभीर चोट आई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाबत फिरोज हैदर के मौसेरे भाई ने माहुल पुलिस चौकी पर एक युवक के खिलाफ तहरीर दिया है।।
