लालगंज (आज़मगढ़ )स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को नवागत उपजिलाधिकारी नन्दिनी शाह के साथ अधिवक्ताओं की परिचयात्मक बैठक हुई।नन्दिनी शाह उपजिलाधिकारी न्यायिक बूढ़नपुर के पद पर कार्यरत थी लम्बे अवकाश के बाद उनकी उपजिलाधिकारी लालगंज के पद तैनाती की गयी तथा यहां पर कार्यरत राजकुमार बैठा को उनके स्थान पर तैनात किया गया। सोमवार को परिचयात्मक बैठक में उन्होंने बताया कि मैं विगत चार वर्षों से जनपद में कार्यरत हूँ ।जनपद के बारे में काफी अनुभव है।उन्होंने कहा कि बार व बेंच एक ही रथ के दो पहिए है दोनों का उद्देश्य पीड़ितों को न्याय दिलाना है ।उन्होंने अधिवक्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम लोग मिलकर पीड़ितों को त्वरित व निष्पक्ष न्याय दिलाने का काम करे।अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य मे पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कुछ समस्यों के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया।बैठक में तहसीलदार उमेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार, मनोज गिरी, समर बहादुर सिंह, धर्मेश पाठक, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, नगेन्द्र सिंह, राम सेवक यादव, शीतला राय, प्रसिद्ध नरायन सिंह, विजय प्रकाश पाण्डेय, सूर्यमणि यादव, ओमप्रकाश वर्मा, इन्द्रभानु चौबे, अशोक कुमार अस्थाना, हामिद अली, हरी यादव, विनय शंकर राय, सुनीश कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार राय, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सहित काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
