मुबारकपुर आज़मगढ़ समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक सठियावं पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता शोभनाथ यादव एवं संचालन बहादुर यादव ने किया बैठक को कटवारू सोनकर, शाहीद रजा, इंद्रजीत यादव, शैलेश यादव, लालचंद यादव प्रधान, राधेश्याम भारती महा प्रधान,शहवीर राजभर, विनोद विश्वकर्मा बागी जी आदि लोगों ने संबोधित किया बैठक में उपस्थित विधायक अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार संगठन की निचली इकाइयों को चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार रहने एवं सतत क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। जिसका मुकम्मल विधानसभा की कमेटी अक्षरश: पालन कर रही है। इसके लिए कमेटी के लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद सरकार की जन विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए माननीय विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि विगत 9 वर्षों में योगी सरकार ने शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया नौजवानों को रोजगार से वंचित करने के लिए सत्ताधारी दल के लोगों द्वारा पेपर लीक जैसी घृणित कार्यवाही कराई जाती है, और सरकार मुख्यमंत्री के सजातीय अपराधियों को संरक्षण दे रही है, जिसके चलते प्रदेश में हत्या लूट अपहरण दलित एवं महिला उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि हुई महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक लचर स्वास्थ्य व्यवस्था वेपटरी हो गई है। कानून व्यवस्था से उत्तर प्रदेश की जनता हताश एवं निराशा है जिसके चलते लोग सपा मुखिया अखिलेश यादव जी के तरफ भरोसे एवं उम्मीद की नजरों से देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता आगामी दिनों में माननीय श्री अखिलेश यादव को 2027 में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना चाहती है। ऐसे में संगठन के नेता साथियों की जिम्मेदारी बनती है कि संगठन के माध्यम से जनता के बीच विशेष रूप से PDA समाज के लोगों को लामबंद कर भाजपा की जन विरोधी नितियों के ऊपर चोट करना चाहिए बैठक में प्रमुख रूप से श्याम विजय यादव श्री सिकंदर चौधरी, आफताब आलम, रंजीत यादव, संजय यादव, सुदर्शन यादव, रामचंद्र यादव, कैलाश पासवान, चंद्रशेखर यादव बबलू, जगपत यादव, पप्पूजी धर्मेंद्र यादव सुरेश यादव सेक्टर प्रभारी , विजय कुमार इंद्रजीत यादव रामविलास आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
