मुबारकपुर आज़मगढ़ सदस्य विधान परिषद एवं पूर्व विधायक मुबारकपुर शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली ने समाजसेवा की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनपद के गरीब, असहाय मरीजों और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने 29 मई से 4 जून 2026 के बीच विभिन्न क्षेत्रों के लाभार्थियों को चेक के माध्यम से कुल ₹4 लाख 4 हजार की सहायता राशि वितरित की। इस दौरान दर्जनों जरूरतमंद परिवारों को इलाज और विवाह संबंधी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया। सहायता प्राप्त करने वालों में कमलेश कुमार, विजय जायसवाल, चंद्रशेखर कुमार, रविंद्र कुमार, राम विनय, संगीता देवी, सारिका भारती, लखपतिया देवी, मोहम्मद शरीफ, सलमा खातून, परवीन बानो, शहनाज, यासमीन, सिराजुद्दीन, रिजवाना, हसन रजा, इस्तियाक, कादिर, मोहम्मद अजीम, अब्दुल हसीब सहित अन्य शामिल हैं। इस अवसर पर शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली ने कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य केवल जनसेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि गरीबों, असहाय मरीजों, विधवाओं, बुजुर्गों तथा जरूरतमंद बेटियों की सहायता करना उनका नैतिक दायित्व है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना उनके सार्वजनिक जीवन का मुख्य उद्देश्य रहा है और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार, विश्वास और दुआएं ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी हैं। जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुख में सहभागी बनना और हरसंभव सहयोग देना उनके जीवन का संकल्प है। इसी भावना के साथ जनसेवा का कार्य आगे भी जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत और सहायता मिल सके। गौरतलब है कि इस अवधि में कुल 49 लाभार्थियों को ₹4,04,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई
