आजमगढ़ थाना मुबारकपुर क्षेत्र के मैगापुर में बांस काटने के विवाद में टांगी-डंडे से जानलेवा हमला करने वाले चार वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को चौकी इंचार्ज बनकट, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त एक टांगी और दो डंडे भी बरामद हुए हैं। 27 मई की सुबह 9 बजे बांस काटने से मना करने पर हरेन्द्र, राहुल, सूरज, आकाश व अजय ने एकराय होकर सुरेश, उसके बेटे शिशुपाल और पत्नी इन्दू पर लाठी-डंडे व टांगी से हमला कर दिया था। शिशुपाल के सिर में गंभीर चोट आई थी। 29 मई को सुरेश की तहरीर पर मु0अ0सं0-205/2026 धारा 109(1), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस में केस दर्ज हुआ। विवेचना उप निरीक्षक सौरभ सिंह द्वारा की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर उपनिरीक्षक सौरभ सिंह ने मय टीम 30 मई की रात 11:45 बजे रामपुर मुबारकपट्टी मोड़ से हरेन्द्र (52), आकाश (24), अजय (30) व सूरज (20) को गिरफ्तार कर लिया। चारों मैगापुर के निवासी हैं और आपस में पिता-पुत्र हैं।उपनिरीक्षक सौरभ सिंह की पूछताछ में आरोपियों ने 2 लकड़ी के डंडे व 1 टांगी बरामद कराई। सभी को न्यायालय में पेश किया गया है। तहरीर में नामजद राहुल की तलाश जारी है। इस सफल कार्रवाई का नेतृत्व चौकी इंचार्ज बनकट उपनिरीक्षक सौरभ सिंह ने किया। टीम में हे0का0 दीपक कुमार, का0 विजय गोड़ व रि0का0 संतोष सिंह शामिल रहे।
