माहुल(आजमगढ़)। पवई थाना क्षेत्र के नाटी गाँव निवासी चन्द्रशेखर मौर्य पुत्र रामचरित्र मौर्य ने गांव के ही एक युवक पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित चन्द्रशेखर मौर्य के अनुसार, गांव के ही सुरेश मौर्य पुत्र रम्पत मौर्य और केदार पुत्र रम्पत बीते 24 मई की शाम उनके दरवाजे पर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी अक्सर गांव में विवाद करता रहता है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। घटना के बाद पीड़ित ने पवई थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।।
