माहुल (आजमगढ़)। रविवार को अहरौला बाजार में मतलूबपुर प्रधान प्रेमसागर मोदनवाल के नेतृत्व में खराब बिजली बिजली आपूर्ति और अहरौला में नदी के किनारे लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर के जलने के बाद कंप्लेंन के बाद भी मौके पर कोई अधिकारी नही पहुंचने पर आक्रोशित बाजार वासियों ने धरना व विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया कस्बा वासियों ने तिराहे पर बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू किया 9बजे से शुरू हुआ धरना 2 बजे तक चलता रहा और धरने में ही व्यापारियों ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का पुतला बनाकर उसे बाजार भर भ्रमण कराया और बिजली विभाग और ऊर्जा मंत्री के विरोध में नारे लगाए लगभग 2बजे रेडहा बिजली सब स्टेशन के अवर अभियंता अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें देखते ही प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्हें घेर लिया जिससे जेई के भी होशो हवास उड़ गए इसकी जानकारी जैसे ही अहरौला पुलिस को मिली मौके पर पहुंचकर आंदोलन कारीयों से जेई को अलग कराया समझा बूझकर शांत कराया और प्रदर्शन कारीयों को भी धैर्य से काम लेने के लिए कहा अहरौला कस्बा वासियों ने बताया कि पहले तो पावर हाउस का 10 एमबीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया पावर हाउस के एसडीओ और जेई के लापरवाही से जल गया। आंदोलन कारीयों का आरोप है की खुद ऊर्जा मंत्री आजमगढ़ पहुंचे थे और उनका बयान एक जिम्मेदार मंत्री का नहीं है जिसे लेकर लोगों में खासा आक्रोश भी है और ऊर्जा मंत्री का पुतला बनाकर उन्हें कफन बांधकर बाजारों में घुमाया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की एक शर्मा वापस जाओ बिजली विभाग की मनमानी नहीं चलेगी वहीं मौके पर पहुंचे सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय आंदोलनकारीयों को समर्थन दिया और उन्हें शांत कराया फोन से अधीक्षण अभियंता अधिशासी अभियंता एसडीओ से बात की और कहां की बिजली विभाग सरकार की छवि को खराब कर रहा है बिजली विभाग के इस निष्क्रियता से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है और सरकार की किरकिरी हो रही है इस पर अधिकारियों ने एक से दो दिन में व्यवस्था को सुधारने का आश्वासन दिया तब जाकर अहरौला में धरना कर रहे व्यापारियों का धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर अभिषेक जायसवाल, विवेक गुप्ता बीनू, बृजेश, अमित, राजेश, आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।।
