लालगंज (आजमगढ़) जिलाधिकारी से गुहार लगाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन व श्रम विभाग की लापरवाही के चलते नगर में है। प्रशासन द्वारा स्थानीय नगर में शनिवार को साप्ताहिक बंदी का दिन निश्चय किया गया है जिसके अनुपालन में शनिवार को नगर की अधिकांशतः दुकानें बंद रहती है वहीं कुछ दुकानदार शनिवार को भी अपनी दुकान खोले रहते है जिसको देखकर अन्य लोग भी दुकान खोल रहे है जिससे व्यापार मंडल के लोग काफी चिंतित है। अध्यक्ष राम जन्म सेठ व महामंत्री रजनीश जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा कई बार दुकानदारों से साप्ताहिक बंदी का पालन करने का आग्रह किया गया परन्तु उक्त दुकानदारों पर आग्रह का कोई असर नहीं पड़ा जिससे विवश होकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने 20दिसम्बर 25 को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी से मिलकर साप्ताहिक बंदी का पालन कराने हेतु ज्ञापन दिया।जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी नगर में साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं हो पा रहा है।जिससे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में काफी रोष व्याप्त है।देखना है कि स्थानीय प्रशासन व श्रम विभाग द्वारा साप्ताहिक बंदी का पालन न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्यवाही की जाती हैं या जिलाधिकारी के निर्देश का माखौल उड़ाया जाता हैं।
