फूलपुर आजमगढ़ ब्लाक सभागार में शुक्रवार को बीडीओ इशरत रोमेल के अन्यत्र स्तांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे।अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। संचालन करते हुए गौरव यादव ने कहा कि इशरत रोमेल जी ने यहां कार्यकाल के दौरान ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। उनकी कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणादायक रही है।उन्होंने विभाग और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया,जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। नवागत बीडीओ फूलचंद सरोज ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया।इस मौके पर सचिव सुनील कुमार,अखिलेश यादव,शिरीन फातमा,राजीव कुमार मौर्य,संजय सिंह,जीतेन्द्र मोदनवाल,आदि मौजूद थे।
